फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead body of a young man found hanging inside the house

Maharajganj News: घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Thu, 16 Mar 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 16 Mar 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging inside the house
नगरपालिका नौतनवां के महेंद्रनगर वार्ड की घटना
विज्ञापन

नौतनवां। नगरपालिका नौतनवां के महेंद्र नगर वार्ड में बुधवार को 32 वर्षीय युवक का शव घर के अंदर छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात में उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, नौतनवां कस्बा के महेंद्रनगर वार्ड का राजेश सहानी राजगीर मिस्त्री का कार्य करता था। वह नशे का आदी था। मंगलवार देर शाम किसी बात को लेकर पत्नी सोनम से उसका झगड़ा हुआ। इसके बाद वह मकान में ताला लगाकर कहीं चला गया। पत्नी सोनम तीन वर्षीय बच्ची अदिति को लेकर पड़ोस के घर में रहकर रात बिताई।
विज्ञापन

देर रात राजेश घर में आया। बुधवार सुबह पड़ोस के लोगों ने राजेश को बुलाया तो आवाज नहीं आई। खिड़की से देखा तो वह छत की कुंडी से दुपट्टे के फंदे से लटक रहा था। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed