फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead body of a middle aged man found on floor in house fear of murder

Maharajganj News: घर में फर्श पर मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका

Tue, 23 May 2023 05:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Tue, 23 May 2023 05:42 PM IST
सार

लोगों का कहना है कि महातम नशे के आदी थे। गांव के लोगों से वह खास ताल्लुक नहीं रखते थे। तीन दिन पहले लोगों ने उन्हें गांव में देखा था। सोमवार की रात मोहल्ले के लोग उन्हें बुलाने उनके घर गए। आवाज न आने पर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। थोड़ी देर में मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने देखा कि घर के फर्श पर उनका शव पड़ा हुआ है।

विज्ञापन
Dead body of a middle aged man found on floor in house fear of murder
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महराजगंज जिले में बागापार चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नाथनगर निवासी महातम मिश्र (52) का शव सोमवार की देर रात उसके घर के बरामदे में फर्श पर पड़ा मिला। महातम की सास कुसुमावती ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को बताया कि महातम की पत्नी की सात पहले मौत हो गई थी। बच्चे उनके साथ ननिहाल में रहते हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चौक थाना क्षेत्र के नाथनगर निवासी महातम मिश्र घर पर अकेले रहते थे। पत्नी की हो चुकी है। दो बच्चे हैं। दोनों मधुबनी में ननिहाल में रहते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चे भी नानी के साथ घर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

शव से आ रहा था दुर्गंध

लोगों का कहना है कि महातम नशे के आदी थे। गांव के लोगों से वह खास ताल्लुक नहीं रखते थे। तीन दिन पहले लोगों ने उन्हें गांव में देखा था। सोमवार की रात मोहल्ले के लोग उन्हें बुलाने उनके घर गए। आवाज न आने पर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई।

थोड़ी देर में मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने देखा कि घर के फर्श पर उनका शव पड़ा हुआ है। शव को देखकर लग रहा था कि दो-तीन दिन पहले ही उनकी मौत हो गई थी। शव से दुर्गंध आ रहा था।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौक बाजार थानाध्यक्ष विजय बहादुर ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed