{"_id":"646d0c95d74a965df9003734","slug":"dead-body-of-a-middle-aged-man-found-maharajganj-news-c-7-1-178412-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घर में फर्श पर मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घर में फर्श पर मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका
Wed, 24 May 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 24 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
महातम की पत्नी की सात वर्ष पूर्व हो चुकी है मौत, बच्चे रहते हैं ननिहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/बागापार। चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नाथनगर निवासी महातम मिश्र (52) का शव सोमवार की देर रात उसके घर के बरामदे में फर्श पर पड़ा मिला। महातम की सास कुसुमावती ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि महातम की पत्नी की सात पहले मौत हो गई थी। बच्चे उनके साथ ननिहाल में रहते हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा।
जानकारी के मुताबिक, चौक थाना क्षेत्र के नाथनगर निवासी महातम मिश्र घर पर अकेले रहते थे। पत्नी की हो चुकी है। दो बच्चे हैं। दोनों मधुबनी में ननिहाल में रहते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चे भी नानी के साथ घर आ गए। लोगों का कहना है कि महातम नशे के आदी थे। गांव के लोगों से वह खास ताल्लुक नहीं रखते थे। तीन दिन पहले लोगों ने उन्हें गांव में देखा था। सोमवार की रात मोहल्ले के लोग उन्हें बुलाने उनके घर गए। आवाज न आने पर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई।
थोड़ी देर में मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने देखा कि घर के फर्श पर उनका शव पड़ा हुआ है। शव को देखकर लग रहा था कि दो-तीन दिन पहले ही उनकी मौत हो गई थी। शव से दुर्गंध आ रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौक बाजार थानाध्यक्ष विजय बहादुर ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।