{"_id":"6526f4248bee1e1a5b091977","slug":"dead-body-of-a-girl-found-hanging-from-a-beam-in-a-tin-shed-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-7517-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: टीन शेड में लगी बल्ली में फंदे से लटकता मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: टीन शेड में लगी बल्ली में फंदे से लटकता मिला युवती का शव
विज्ञापन
टीन शेड में लगी बल्ली में फंदे से लटकता मिला युवती का शव
घटना स्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम, एकत्रित किए साक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बागापार। चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मधुबनी के गबईयां टोले पर बुधवार को कटरेन में लगी बल्ली में साड़ी के फंदे से लटकता हुआ एक 18 वर्षीय युवती का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों को एकत्र किया।
जानकारी के अनुसार, चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मधुबनी के गबईयां टोला में बुधवार को महेंद्र की पुत्री सरिता (18) का शव घर में लगी बल्ली में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। परिजनों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर जुटी भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। मृतका की मां रजवती ने बताया कि बुधवार की सुबह सब कुछ सामान्य था। खाना खाकर वह बकरी के लिए घास काटने चली गई। बेटी घर पर अकेली थी। दोपहर 12 बजे घास लेकर घर पहुंची और बेटी को आवाज दी, तो वह नहीं बोली।
घर के अंदर पहुंची तो बेटी का शव कटरेन में लगी बल्ली में साड़ी के फंदे से लटक रहा था। वह बदहवास होकर गिर पड़ी। चीखने-चिल्लाने की आवाज पर गांव के लोग जुट गए। मृतका के पिता महेंद्र रोजी-रोटी के सिलसिले से हैदराबाद में रहकर काम करते हैं। सरिता की शादी भी तय हो गई थी। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची थी। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --