फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead body found hanging from the noose, fear of murder

फंदे से लटका मिला बुजुर्ग का शव, हत्या की आशंका

Sun, 23 May 2021 10:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Dead body found hanging from the noose, fear of murder
फंदे से लटका मिला बुजुर्ग का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवा थानाक्षेत्र के ग्राम सभा नंदना में रविवार सुबह घर से खेत की तरफ निकले बुजुर्ग का शव पेड़ से लटका मिला। कुछ ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं तो कुछ इसे पारिवारिक कलह की वजह से आत्महत्या बता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

श्यामदेउरवा थानाक्षेत्र के ग्राम नंदना निवासी राम बेलास प्रसाद (65) के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि उनके परिवार में आए दिन होने वाले झगड़ों से वह परेशान थे। उन्होंने तीनों पुत्रों के परिवार के साथ सामंजस्य बिठाने की कोशिश की, लेकिन विवाद समय के साथ बढ़ता गया। इससे राम बेलास मानसिक तनाव में रहने लगे थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली। वहीं परिवार वालों का कहना है कि हमेशा की तरह वह खेत की तरफ जाने की बात कहकर घर से निकले और काफी देर तक वापस नहीं आए। कुछ देर बाद जैसे ही ग्राम सभा के लोग उधर गए तो देखा कि वह पेड़ से अपने धोती का फंदा लगाकर लटक रहे हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष ध्यान सिंह चौहान ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed