फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dayaria Increase in Ambedkar Nagar Ward

आंबेडकर नगर वार्ड में डायरिया का असर बढ़ा

Tue, 26 Oct 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dayaria Increase in Ambedkar Nagar Ward
आंबेडकर नगर वार्ड में डायरिया का प्रकोप बढ़ा
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। कस्बे के आंबेडकर नगर वार्ड में डायरिया से पीड़ित इक्का-दुक्का पीड़ितों के मामले सामने आने के बाद अब यह बीमारी धीरे-धीरे वार्ड में अपना पांव पसारने लगी है। वार्ड के 12 से अधिक लोग जहां डायरिया की चपेट में बताए जा रहे हैं वहीं 6 लोगों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां तथा कुछ और मरीजों का कस्बे के निजी अस्पतालों में भी इलाज जारी है।
दूसरी ओर, वार्ड में फैली बीमारी की गंभीरता के मद्देनजर सोमवार को डॉ. सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम द्वारा कैंप लगा लोगों की जांच कर उनमें संबंधित दवाएं वितरित करते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की नसीहत दी गई है। जानकारी के मुताबिक रविवार को सुबह से लगाए देर शाम तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां में उल्टी-दस्त से पीड़ित आंबेडकर नगर वार्ड के छोटू, अफसाना, नाजिया, अन्नू एवं खालिद को भर्ती कराया गया। अभी इनका इलाज अस्पताल में चल ही रहा था कि सोमवार को साहिबा, शबा, अमीन तथा राज को भी उल्टी-दस्त शुरू हो गई। परिजनों द्वारा आनन-फानन में पीएचसी में भर्ती कराया गया। उल्टी-दस्त की शिकायत से कुछ और मरीज भी कस्बे के अलग-अलग निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। नगर पालिका के कर्मचारी वार्ड की साफ-सफाई में जोर-शोर से लगे हुए हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. एमपी सोनकर ने बताया कि डायरिया जैसे लक्षण से ग्रसित मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जिनकी हालत में पहले से काफी सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed