फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Daughters will be taught self-defense methods

Maharajganj News: बेटियों को सिखाया जाएगा आत्मरक्षा का तरीका

Mon, 29 Jul 2024 04:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 29 Jul 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Daughters will be taught self-defense methods
महराजगंज। 29 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं काे आत्मरक्षा का प्रशिक्षण मिलेगा। तीन महीने के प्रशिक्षण में छात्राएं मार्शल आर्ट का गुर सीखेंगी। जिससे छात्राएं विषम परिस्थितियों में स्वयं की रक्षा कर सकेंगी। विभाग की तरफ से प्रशिक्षकों के चयन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। चयनित प्रशिक्षक को अधिकतम तीन विद्यालयों में प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिसके लिए उन्हें पांच हजार रुपये महीने का मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन


राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाली बेटियों को अब पढ़ाई के साथ-साथ आत्मरक्षा के हुनर भी सिखाए जाएंगे। आत्मरक्षा प्रशिक्षण के दौरान बालिकाओं को मार्शल आर्ट, जूडो, कराटे, ताइक्वांडो के साथ अन्य कलाओं की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षकों को स्कूलों में प्रशिक्षण देने के लिए नियुक्त किया जाएगा। इन प्रशिक्षकों को पांच हजार रुपये महीने का मानदेय दिया जाएगा। प्रशिक्षक एक साथ तीन विद्यालयों में प्रशिक्षण प्रदान कर सकेंगे। प्रशिक्षण की अवधि रोजाना 40 मिनट निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण के लिए उन खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जिनके पास मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट योग्यता का प्रमाण पत्र हो। माध्यमिक शिक्षा अभियान राज्य परियोजना की ओर से जिले के 39 राजकीय स्कूलों में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाना है।
विज्ञापन


रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत जिले के 29 राजकीय विद्यालयों में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जल्द ही प्रशिक्षकों की नियुक्ति कर कार्यक्रम प्रारंभ करा दिया जाएगा, तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रदीप कुमार शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed