फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Daughters made their debut in the state level competition with victory

Maharajganj News: जीत के साथ बेटियों ने किया राज्यस्तरीय स्पर्धा में आगाज

Fri, 19 Sep 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 19 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Daughters made their debut in the state level competition with victory
महराजगंज। राज्य स्तरीय वाॅलीबाल स्पर्धा का आगाज जीत के साथ जिले की बेटियों ने शुरू किया है। माध्यमिक स्तर की राज्य स्तरीय वाॅलीबाल स्पर्धा में अंडर 19 बालिका वर्ग में गोरखपुर मंडल की टीम ने आजमगढ़ और मुरादाबाद मंडल को पराजित कर तीसरे और अंतिम चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन

माध्यमिक वाॅलीबाल की राज्य स्तरीय स्पर्धा आजमगढ़ जनपद में बृहस्पतिवार से शुरू हुई। इसमें खेलने के लिए मरियम इंटर काॅलेज की बेटियां खेल सचिव के मार्गदर्शन में प्रतिभाग के लिए गई हैं। पहला मुकाबला आजमगढ़ मंडल से हुआ, जिसमें जिले की बेटियों ने 13-12 से जीत दर्जकर अपने संघर्ष के दावे को मजबूत किया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला मुरादाबाद मंडल से रहा, जिसमें जनपद की बेटियों ने मुरादाबाद को 8-3 के बड़े अंतर से हराकर तीसरे व अंतिम राउंड में प्रवेश किया। माध्यमिक खेल सचिव अजय श्रीवास्तव ने बताया कि आखिरी मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed