फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Daughter-in-law and daughter made aware about safety and respect in the conference

Maharajganj News: बहू-बेटी सम्मेलन में सुरक्षा और सम्मान के प्रति किया जागरूक

Mon, 25 May 2026 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law and daughter made aware about safety and respect in the conference
महराजगंज। जनपद में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत रविवार को सभी थाना क्षेत्रों में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया गया। मिशन शक्ति टीमों और महिला पुलिस कर्मियों ने गांव-गांव पहुंचकर महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

सम्मेलन में महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। महिला पुलिसकर्मियों ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में 112 पुलिस सेवा, 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन तथा 102 और 108 स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है। अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की शिकायतों पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी और उन्हें हर संभव सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं पर भी चर्चा की गई। मिशन शक्ति टीम ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए शिक्षा के महत्व पर बल दिया। साथ ही कन्या सुमंगला योजना और अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी रोमियो स्क्वाड और महिला पुलिस टीमों ने बाजारों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर चौपाल लगाकर छात्राओं और महिलाओं से संवाद किया।
अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है तथा किसी भी प्रकार की छेड़खानी, उत्पीड़न या हिंसा के मामलों में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed