{"_id":"64a9b7f17899610a090c6cfc","slug":"darkness-in-ct-scan-room-till-noon-35-patients-kept-waiting-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-1496-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सीटी स्कैन कक्ष में दोपहर तक अंधेरा, इंतजार करते रहे 35 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सीटी स्कैन कक्ष में दोपहर तक अंधेरा, इंतजार करते रहे 35 मरीज
विज्ञापन
सीटी स्कैन कक्ष में दोपहर तक अंधेरा, इंतजार करते रहे 35 मरीज
दोपहर बाद ठीक हुआ फाल्ट, गर्मी में देर तक मरीज रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन कक्ष में फॉल्ट आने की वजह से मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर बाद फाल्ट ठीक होने पर मरीजों का सीटी स्कैन शुरू हुआ। सुबह 10 बजे से आए मरीजों को करीब दो बजे तक इंतजार करना पडा। इसी बीच तमाम मरीज घर चले गए। काफी देर तक स्कैन कक्ष में अंधेरे में मरीज समेत अन्य कर्मी बैठे रहे।
अस्पताल में प्रत्येक दिन 800 से अधिक मरीज आते हैं। शनिवार को 35 मरीज सीटी स्कैन कराने पहुंचे। कमरे में लाइट नहीं थी। कर्मी भी इधर उधर टहल रहे थे। वजह यह थी कि शुक्रवार से ही केबल कट जाने के कारण बिजली नहीं आ रही है। सीटी स्कैन करने वाले कर्मियों ने बताया कि अस्पताल में पार्क के पास काम होने के दौरान केबल कट गया। इसे ठीक कराने 24 घंटे लग गए। शनिवार को दोपहर बाद गड़बड़ी दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की गई। इस बीच तमाम लोग इंतजार करने के बाद घर चले गए। जो मरीज रुके थे, उनका सीटी स्कैन हुआ। सीटी स्कैन अनुभाग के प्रभारी अनूप ने बताया कि बिजली दोपहर बाद ठीक हो गई। मरीजों को सीटी स्कैन किया गया। केबल जेसीबी से खुदाई के दौरान कट गया था। उसे ठीक करा दिया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सिर में दर्द होने के कारण सीटी स्कैन कराने के लिए सुबह यहां पहुंची, लेकिन बिजली नहीं रहने के कारण इंतजार करना पड रहा है। नंबर लगाकर इंतजार कर रही हूं।
विज्ञापन
गीता देवी, बड़हरा विश्वंभरपुर
-- -- -- -- -
जिला अस्पताल में सुबह से ही सीटी स्कैन कक्ष में पहुंचा। सोचा था जल्दी रिपोर्ट लेकर चला जाऊंगा, लेकिन दोपहर बाद तक इंतजार बाद शुरू हुआ। गर्मी में एक एक पल मुश्किल से बीत रहा था।
जसवंत प्रजापति, सोहगौरा
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
डिजिटल एक्स रे होने में समस्या
जिला अस्पताल में डिलिटल एक्स रे का फ्यूज उड़ गया है। इससे काम प्रभावित हो रहा है। कर्मियों ने बताया कि सोमवार को इंजीनियर आने के बाद समस्या दूर सकेगी। मरीजों को एक्स रे कराने में समस्या हुई। उनको इधर उधर भटकना पडा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सीटी स्कैन मशीन संचालित हो चुकी है। मरीजों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। अन्य समस्याएं भी दूर करने की कोशिश की जा रही है।
डॉ. एपी भार्गव, सीएमएस