फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dare to be given on the day of Dhanteras

धनतेरस के दिन भी दिया धरना

Wed, 18 Oct 2017 12:34 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Wed, 18 Oct 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Dare to be given on the day of Dhanteras
धनतेरस के दिन भी दिया धरना - फोटो : अमर उजाला

अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट सभागार में धरना 31वें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष छाया भारती ने सरकार की तरफ से शुरू किए जाने वाले वजन दिवस का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कमेटी की मुख्यमंत्री से वार्ता हुए एक सप्ताह बीत गया। बातचीत के दौरान आश्वासन मिला था कि कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद मानदेय बढ़ा दिया जाएगा, लेकिन इस सिलसिले में अभी तक सरकार की तरफ से कोई निर्देश नहीं मिला है।

विज्ञापन


जिला संयोजक राधेश्याम मौर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। जिले में सभी लोग धनतेरस के त्योहार को लेकर खुश हैं जबकि आंगनबाड़ी वर्कर 31 दिन से धरने पर हैं और सरकार उनकी मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। इस मौके पर अमिरून निशा, पुष्पा, सत्येन्द्र पटेल, राजमती, शोभा, द्रोपति, पूनम, संगीता, माधुरी, नाजमा, मंजूलता, सावित्री, खदेरू, परवेज, उषा, अशोक पटेल, दिलीप, ज्ञानमती, शांती, निशा, अंबालिका पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed