फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DAP racks will be installed today, fertilizer will reach the committees tomorrow

Maharajganj News: आज लगेगी डीएपी की रैक, कल समितियों तक पहुंचेगी खाद

Tue, 05 Dec 2023 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 05 Dec 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
DAP racks will be installed today, fertilizer will reach the committees tomorrow
महराजगंज। कृषि के मुख्य समय को देखते हुए किसानों को डीएपी खाद के लिए समस्या से बचाने के लिए मंगलवार की शाम तक डीएपी की रैक गोरखपुर में लगेगी। बुधवार की सुबह तक जिले की विभिन्न समितियों पर डीएपी के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

महराजगंज जिले में किसानों की आवश्यकता को देखते हुए सहकारिता विभाग की ओर से अभी एक रैक मीट्रिक टन डीएपी की मांग की गई है। यह खाद मिल गई तो किसानों की मुश्किलों को कम करने में काफी सहूलियत मिलेगी। बुधवार की सुबह तक समितियों पर खाद पहुंचने की पूरी उम्मीद है। जिले में अब धीरे-धीरे यूरिया की मांग एक बार फिर बढ़ने लगी है। बफर गोदाम में पहले से ही 4970 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है, वहीं 1480 मीट्रिक टन यूरिया फिर आई है। ऐसे में अभी उसकी पर्याप्त उपलब्धता है। मांग बढ़ने पर फिर से प्रयास होगा। सहायक निबंधक सहकारिता सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले में डीएपी खाद की आवश्यकता को देखते हुए मांग की गई थी। मंगलवार की शाम तक गोरखपुर में रैक लगेगी व वहां से सीधे समितियों को खाद भेजने का कार्य होगा। यूरिया की भी पर्याप्त उपलब्धता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed