फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Danger of landslide in Nepal's mountains, Mugling road will remain closed today

Maharajganj News: नेपाल के पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा, आज बंद रहेगा आवागमन

Sat, 28 Sep 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 28 Sep 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Danger of landslide in Nepal's mountains, Mugling road will remain closed today
सोनौली। नेपाल में बृहस्पतिवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण नेपाल प्रशासन ने दुर्घटना को देखते हुए काठमांडो जाने वाले मार्ग नारायण घाट मुगलिंग को रेड जोन घोषित किया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए शुक्रवार और शनिवार दो दिन शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक सोनौली से काठमांडो जाने वाले मुगलिंग मार्ग पर आवागमन पर रोक लगा दी। रास्ते में कुछ स्थानों पर भूस्खलन भी हुए हैं। सैकड़ों भारतीय एवं नेपाली वाहन पर्यटक वाहन फंसे हुए हैं। मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस राहत एवं बचाव में जुट गई है।
विज्ञापन

जिला पुलिस कार्यालय के प्रमुख भवेश्वर रिमल ने बताया कि शनिवार को सड़क के इस हिस्से पर वाहन परिचालन पर रोक लगा दी गई है। शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित है। सड़क विभाग के अनुसार चतरा-मूलघाट-मझिटार-अमरपुरडंडा-गणेशचौक सड़क खंड के चतरा पुल से बराह क्षेत्र तक की सड़क वर्तमान में अवरुद्ध है। यह तमोर कॉरिडोर के तहत एक सड़क है। इसी तरह, पृथ्वी राजमार्ग पर नौबीसे-मुगलीन रोड के तहत नागढुंगा में और पृथ्वी राजमार्ग पर धाडिंग में 7 किलो पर सड़क अवरुद्ध है।
विज्ञापन


चितवन पुलिस प्रमुख भवेशर रिजाल ने बताया कि आवश्यक वाहनों के अलावा अन्य वाहनों को नारायणगढ़ व मुगलिन की ओर रोका गया है। पुलिस राहत बचाव में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed