फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Danger increased on Pachdihwa village due to erosion of Rohin river

रोहिन नदी की कटान से पछडिहवा टोले पर बढ़ा खतरा

Tue, 31 May 2022 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Danger increased on Pachdihwa village due to erosion of Rohin river
पछडिहवा में रोहिन नदी की कटान ।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
रोहिन नदी की कटान से पछड़िहवा टोले पर बढ़ा खतरा
विज्ञापन

कटान रोकने के लिए जिम्मेदार नहीं कर रहे पहल
परसा मलिक(महराजगंज)। क्षेत्र में नेपाल की पहाड़ियों से निकलकर श्यामकाट गांव के समीप से होकर बहने वाली रोहिन नदी की कटान से ग्राम पंचायत महदेइया टोला पछड़िहवा के लोगों की मुश्किल बढ़ गई हैं। कटान को रोकने के लिए जिम्मेदार पहल नहीं कर रहे हैं।
ग्रामीण रामसमुझ यादव, अर्जुन और शंकर आदि ने बताया कि नदी हर साल कटान करते हुए घरों की तरफ बढ़ती जा रही है, फिर भी रोकथाम के उपाय नहीं किए जा रहे हैं। बिनोद यादव ने बताया कि बरसात करीब है, फिर भी आबादी की तरफ बढ़ रहे नदी की कटान को रोकने का कोई उपाय नहीं किया जा रहा है। सुरेंद्र यादव ने कहा कि नदी से हो रहे कटान को रोकने के लिए मनरेगा से बनाए गए आधे-अधूरे ठोकरों में से अधिकांश बह गए हैं। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि नदी के कटान को रोकने के लिए शासन में प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर काम शुरू होगा। संवाद
विज्ञापन

------------------
जर्दी डोमरा बंधे की मरम्मत में मानक का पालन नहीं
पनियरा। क्षेत्र के डोमरा जर्दी बंधे पर नदी की मिट्टी से रोहिन नदी के बाढ़ को रोकने की कवायद शुरू हो गई है। नदी के किनारे से मिट्टी निकाल कर बंधे पर गिराकर अभी उसे बराबर किया गया है। आज भी चूहों द्वारा छेद, बारिश से कटान बंधे की बदहाली बयां कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 में ही रोहिन नदी में आई भीषण बाढ़ से करीब दस हजार एकड़ लहलहाती फसल बर्बाद हो गयी थी और हजारों लोगों को अपना घर छोड़कर ऊंचे स्थानों पर सहारा लेना पड़ा था। अनंतपुर मोथई निवासी मंगरा ने बताया कि समय रहते अगर बंधे की मरम्मत नहीं हुई तो समस्या हो सकती है।

अनंतपुर के पास बंधे की स्थिति काफी नाजुक है। यहां बंधे पर मिट्टी का कार्य नहीं हुआ है। सुचितपुर गांव के हरंगी ने कहा कि जर्दी डोमरा व बड़हरा लाला अनंतपुर बांध की मरम्मत बालू से की जा रही है, जो बरसात के दौरान नदी में बह जाएगा। अधिशासी अभियंता राजीव कपिल ने बताया कि जर्दी डोमरा बांध एवं बड़हरा लाला अनंतपुर बांध की सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किया जा रहा है। अगर कहीं बंधे पर मिट्टी डालने काम बाकी है तो उसे तत्काल पूरा करने के लिए संबंधित जिम्मेदारों को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed