{"_id":"67c751c977134272010c98a9","slug":"dance-teacher-molested-girl-students-family-members-beat-him-up-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-143981-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डांस शिक्षक ने छात्राओं से की छेड़खानी, परिजनों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डांस शिक्षक ने छात्राओं से की छेड़खानी, परिजनों ने पीटा
Wed, 05 Mar 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक स्कूल में तैनात डांस टीचर छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करता था। छात्राओं ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। मंगलवार को स्कूल पहुंचे परिजनों ने स्कूल प्रबंधन समिति से शिकायत कर आरोपी कि पिटाई कर दी। हंगामे का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। स्कूल प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों से तहरीर लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे करीब 2 मिनट 45 सेकेंड के वीडियो में देखा जा रहा है कि शहर स्थित एक चर्चित स्कूल में कुछ अभिभावक बच्चों के साथ मौजूद हैं। इस दौरान अभिभावक स्कूल के डांस टीचर पर बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हंगामा कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस दौरान एक महिला अभिभावक डांस टीचर की पिटाई कर रही है। इसी बीच स्कूल के प्रबंधन के कुछ सदस्य भी पहुंचते हैं।
इसके बाद हंगामा कर रहे अभिभावकों को समझाने का प्रयास करने लगते हैं, लेकिन डांस टीचर की करतूत से आक्रोशित अभिभावक शांत होने का नाम नहीं ले रहे थे। इसी बीच पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। उसके बाद लोगों में चर्चित स्कूल की कई तरह की आलोचना होने लगी। बताया जा रहा है कि स्कूल की आलोचना होते देख स्कूल प्रबंधन की ओर से आनन-फानन में डांस शिक्षक की करतूत की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
सदर क्षेत्राधिकारी आभा सिंह ने बताया कि तीन मार्च को शहर के एक स्कूल प्रशासन की ओर से कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई कि स्कूल में डांस शिक्षक की ओर से कुछ बच्चियों के साथ अश्लील हरकत की जा है। उसके बाद कोतवाली पुलिस ने संबंधित छात्राओं के परिजनों से तहरीर लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इतना ही नहीं आरोपी डांस टीचर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।