फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Daily inspection of stock and distribution of agencies is being done

Maharajganj News: एजेंसियों के स्टॉक और वितरण का किया जा रहा दैनिक निरीक्षण

Mon, 16 Mar 2026 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Daily inspection of stock and distribution of agencies is being done
महराजगंज। जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने बताया है कि जनपद में एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सभी गैस एजेंसियों के स्टॉक और वितरण का दैनिक निरीक्षण किया जा रहा है। जिलाधिकारी पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल की कुल 47 एजेंसियां कार्यरत हैं। जनपद में औसत बुकिंग 10,848 है। 14 मार्च की बुकिंग 10,497 हुई जबकि स्टॉक में 16,097 सिलिंडर रहे। 14 मार्च को कुल 9,232 सिलिंडर बिके। उन्होंने कहा कि जनपद में एलपीजी सिलिंडर की कमी नहीं है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्रवर्तन दलों का गठन कर दिया गया है। इन टीमों के द्वारा विभिन्न एजेंसियों और गोदामों का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही कंट्रोल रूम के माध्यम से उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अनावश्यक रूप से एजेंसियों और गोदामों पर भीड़ न लगाएं, क्योंकि गैस सिलेंडर का वितरण होम डिलीवरी द्वारा ही किया जाएगा। अवैध भंडारण और कालाबजारी करने वालों के विरुद्ध जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed