{"_id":"649f2e02076ae736b708a574","slug":"cyclist-dies-after-being-hit-by-bolero-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-1004-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बोलेरो की चपेट से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बोलेरो की चपेट से साइकिल सवार की मौत
Sat, 01 Jul 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 01 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
रुदेश की फाइल फोटो।संवाद
महराजगंज। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के नौवाबारी बगीचे के पास बृहस्पतिवार की देर रात बोलेरो की चपेट में आने से साइकिल सवार दो लोग घायल हो गए। इनमें से एक की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, नौवाबारी निवासी 35 वर्षीय रुदल व 32 वर्षीय रुदेश एक साइकिल पर सवार होकर ठूठीबारी गए थे। देर रात वापसी के दौरान गांव के पास अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आ गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव के लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी निचलौल भिजवाया गया। दोनों की हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्तपाल में रुदेश की मौत हो गई।। प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद