{"_id":"575c5d034f1c1baf029c6947","slug":"cut-light-of-ramjan-without-govt-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासनादेश के बावजूद रमजान में बिजली कटौती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासनादेश के बावजूद रमजान में बिजली कटौती
महराजगंज/ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
electricity
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र. सरकार ने रमजान के माह में रात में कटौती विहीन आपूर्ति देने का फरमान तो जारी कर दिया ।लेकिन विभागीय अधिकारी किसी भी आदेश की जानकारी न होने की बात कह रहे हैं। इससे भयंकर उमस भरी गर्मी में हरपुर सहित क्षेत्र के सभी उपभोक्ता बिजली केेेे लिए तरस रहे हैं।
बिजली विभाग के उदासीन रवैए के कारण के लोगों को बिजली की आपूर्ति कुछ ही घंटे के लिए मिल रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फरेंदा क्षेत्र के हरपुर फीडर से क्षेत्र के भैया फरेंदा, रानीपुर, लेजार महदेवा, परसा बेनी, मनिकौरा, बाजारडीह, बनकटी सहित कई गांवो में बिजली की आपूर्ति होती है। लेकिन विभाग के गलत रवैए और फाल्ट की समस्या के कारण उपभोक्ताओं को महज आठ से दस घंटे की आपूर्ति मिल रही है।
जबकि शासन का स्पष्ट आदेश है कि रमजान के महीने में रात में बिजली कटौती न की जाए। उपभोक्ता राजू खान, नन्हे, सिराजुददीन, कलीम खान, राजेश यादव, विनोद मद्धेशिया, मनोज,सच्चिदानंद, राकेश सहित कई लोगों ने बताया कि बिजली विभाग के गलत रवैए के कारण लोग बिजली के लिए तरस रहे हैं। कटौती पर किसी भी अधिकारी और कर्मचारी का ध्यान नहीं जाता है।
विज्ञापन
दिन में बिजली मिलती है तो कई बार फॉल्ट की समस्या से जूझना पड़ता है। लोगों ने कहा कि उमस भरी गर्मी के कारण पूरी रात जागकर बितानी पड़ती है।सबसे खराब स्थिति रोजेदारों की है। वह जब भोर में सेहरी के लिए जागते हैं तो लैंप या ढ़िबरी के सहारे पूरा काम करते हैं। इससे काफी दिक्क्त होती है। इस सबंध में जेई जितेंद्र दूबे ने बताया कि शासन से जितनी बिजली मिलती है उतनी सप्लाई दी जाती है। रात में कटौती मुक्त बिजली देने का कोई आदेश शासन से नहीं आया है।