फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Customer service center operators will have to put board

ग्राहक सेवा केंद्र के संचालकों को लगाना होगा बोर्ड

Sun, 10 Jan 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Customer service center operators will have to put board
ग्राहक सेवा केंद्र के संचालकों को लगाना होगा बोर्ड
विज्ञापन

- पंजीयन बढ़ाने को लेकर केंद्रों को सौंपी गई जिम्मेदारी, विभागीय जिम्मेदारों का भी दर्ज करना होगा मोबाइल नंबर
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में संचालित होने वाले ग्राहक सेवा केंद्र को भी अब श्रम विभाग के जिम्मेदारों का मोबाइल नंबर संबंधी बोर्ड लगाना होगा। बोर्ड के लगने से जहां केंद्रों के कर्मी मनमाना शुल्क नहीं ले सकेंगे, वहीं आमजन भी जिम्मेदारों को फोन कर किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना देंगे।
श्रम विभाग में पंजीकरण के लिए ग्राहक सेवा केंद्र पर भी इन दिनों भीड़ उमड़ रही है। भीड़ के आने से कुछ जगहों पर मिली शिकायत को देखते हुए उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्ननिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने ग्राहक सेेवा केंद्र के संचालकों को निर्देशित किया है कि वे प्रत्येक दशा में अपने केंद्रों पर श्रम विभाग के अधिकारियों का मोबाइल नंबर लिखा हुआ बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही सभी श्रम प्रवर्तन अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित क्षेत्र में पड़ने वाले ग्राहक सेवा केंद्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करते हुए स्थिति से अवगत हों। यदि कहीं पर समस्या आ रही हो तो उसे तत्काल दूर कराना सुनिश्चित करें। श्रम प्रवर्तन अधिकारी जितेंद्र कुमार ने सभी ग्राहक सेवा केंद्र के संचालकों को अपने केंद्र पर बोर्ड लगाया जाना सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन

अभी तक 17 हजार पंजीकरण हुए
श्रम विभाग द्वारा अभी तक जिले में कुल 17 हजार श्रमिकों का पंजीकरण किया गया है। तीन माह में अधिक से अधिक श्रमिकों के पंजीकरण को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed