फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   cultural activity

Maharajganj News: ‘मेरी माटी-मेरा देश’ कार्यक्रम को उत्सव के साथ मनाएं

Sat, 09 Sep 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 09 Sep 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
cultural activity
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत मिट्टी और चावल लेते सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया।संवाद
महराजगंज। आजादी का अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए हम सभी को ‘मेरी माटी-मेरा देश’ कार्यक्रम को उत्सव के साथ मनाना चाहिए। इस अभियान का उद्देश्य उन बहादुर वीर स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों का सम्मान करना है। जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।
विज्ञापन

उक्त बातें सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के दौरान शहर में भ्रमण के दौरान शुक्रवार को कही। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत प्रत्येक गांव की मिट्टी तथा हर घर से एक चुटकी चावल को एक नमूने के तौर पर जुटाकर अमृत कलश यात्रा के रूप में दिल्ली भेजा जाएगा। यह मिट्टी के कलश कर्तव्य पथ पर अमृत वाटिका में पौधों के नीचे प्रयोग होंगे।
विज्ञापन

सदर विधायक के साथ कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर मिट्टी और चावल लिया और कलश में रखवाया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, जितेंद्र कन्नौजिया, महेंद्र गुप्ता, प्रदीप गौड़, अशोक गुप्ता, राकेश अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed