फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cub hiding in grass at Chehri Farm, trapped in net

Maharajganj News: चेहरी फाॅर्म में घास में छिपा शावक, जाल में फंसा

Mon, 13 Oct 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 13 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Cub hiding in grass at Chehri Farm, trapped in net
चेहरी फार्म में तेंदुआ निकलने पर  जाल में फसा तेंदुआ    ।स्रोत ग्रमिण
महराजगंज। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र के चेहरी फाॅर्म में घास के बीच शावक बैठा था। इस बीच चरवाहाें की नजर उस पर पड़ी तो सन्न हो गए। कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। चरवाहों ने गांव के लोगों की इसकी जानकारी दी, तो जाल लेकर कुछ लोग मौके पर पहुंचे। शावक को जाल में फंसाने के बाद वन विभाग को सूचना दी गई। टीम ने शावक को जाल से छुड़ाया। उसे पास के एक गड्ढे में रखकर निगरानी में टीम लगी रही।
विज्ञापन

रविवार को शाम चार बजे चेहरी फाॅर्म बेलभरिया टोला के पास गांव के कुछ युवक भैंस चरा रहे थे। कुछ युवक आसपास खेल रहे थे। अचानक एक युवक की नजर झाड़ी में पड़ी तो उसने शोर मचाया। करीब में युवक पहुंचे तो वहां शावक को देखकर सहम गए। कुछ युवकों ने गांव में लोगों को जानकारी दी। इसके बाद गांव के लोग जाल लेकर पहुंचे। शावक को झाड़ी से बाहर कर जाल में फंसाया। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन

करीब एक घंटे बाद वनकर्मी पहुंचे। शावक को जाल से छुड़ाकर एक गड्ढे में कर दिया गया। वन विभाग की टीम उसकी निगरानी में जुट गई। गांव के लोगों को वन क्षेत्र की ओर अकेले नहीं जाने के लिए कहा गया है। राजगोपाल, गोलू, पप्पू, सचिन, रामप्रवेश, संदीप, प्रदीप ने बताया कि शावक को किसी तरह से सुरक्षित जाल में फंसाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ निरंजन सुर्वे ने बताया कि खेत वन क्षेत्र से करीब एक किमी के दायरे में है। अनुमान है कि शावक अकेले नहीं होगा। उसकी मां भी आसपास हो सकती है। ऐसे में शावक को सुरक्षित वन क्षेत्र के पास ही रख कर वन कर्मी निगरानी में जुटे हैं। रात में शावक अपनी मां के साथ वन क्षेत्र में चला जाएगा। वन क्षेत्र के आसपास के गांव के लोगों को सचेत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed