फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ct scan start in district hospital

Maharajganj News: चार दिन बाद बनी सीटी स्कैन मशीन तो मिली राहत

Thu, 02 Feb 2023 10:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 02 Feb 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
ct scan start in district hospital
एक्स-रे के लिए 70 तो सीटी स्कैन के लिए 60 मरीज पहुंचे
विज्ञापन

मशीन बंद होने की खबर प्रकाशित होने पर गंभीर हुआ अस्पताल प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला अस्पताल में मरीजों को बीते चार दिनों से सीटी स्कैन की सुविधा नहीं मिल रही थी। मरीजों की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया। बृहस्पतिवार को एक्स-रे व सीटी स्कैन मशीन खराब शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई। खबर को संज्ञान में लेकर अस्पताल प्रशासन ने मशीन को ठीक कराया। इसके बाद मरीजों ने राहत की सांस ली। सीटी स्कैन में 60 मरीज तो एक्स-रे कराने के लिए 70 मरीज पहुंचे।
समस्या का समाधान होने पर एक्स-रे कराने आए बालमुकुंद ने बताया कि मशीन खराब हो गई थी। इसे ठीक होने का इंतजार किया जा रहा था। अमर उजाला ने समस्या को प्रकाशित कर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया। इससे समस्या दूर हुई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ही एक रुपये की पर्ची पर डिजिटल एक्स-रे, सीटी स्कैन, पैथोलॉजी में जरूरी जांच हो जाती है। बीते चार दिनों से सीटी स्कैन मशीन खराब हो गई थी। इसके बाद बुधवार को डिजिटल एक्स-रे मशीन भी खराब हो गई थी। बृहस्पतिवार को दोनों मशीनें ठीक हो गईं। तीमारदारों ने बताया कि मशीन ठीक होने से सभी जांचें आसानी से हो रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि सीटी स्कैन व एक्स-रे मशीन ठीक हो गई है। मरीजों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। समस्या संज्ञान में आते ही प्रभावी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed