{"_id":"65c7e1b980bb94e57e0f6aa6","slug":"ct-scan-facility-is-available-in-the-district-hospital-patients-do-not-reach-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-115504-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जिला अस्पताल में है सीटी स्कैन की सुविधा, नहीं पहुंचते मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जिला अस्पताल में है सीटी स्कैन की सुविधा, नहीं पहुंचते मरीज
Sun, 11 Feb 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 11 Feb 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन जानकारी के अभाव में मरीज महंगे दाम पर बाहर सीटी स्कैन कराते हैं। जबकि यह सुविधा जिला अस्पताल में मुक्त उपलब्ध है। एक रुपये की पर्ची कटाकर मरीज का सीटी स्कैन हो जाएगा।
जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा पिछले दो वर्षों से उपलब्ध है। सीटी स्कैन सेंटर में एक दिन में 35 से 40 मरीजों की जांच होती है, लेकिन हालत यह है कि इसकी जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली गरीब जनता को नहीं है। जागरूकता के अभाव में जिला अस्पताल के सीटी स्कैन सेंटर तक मरीज नहीं पहुंच पाते हैं। जो मरीज इलाज के लिए जिला अस्पताल आते हैं, उन्हीं की यहां सीटी स्कैन होने की जानकारी हो पाती है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी रोजाना मरीज पहुंचते हैं, लेकिन उनको यह जानकारी नहीं मिल पाती है कि जिला अस्पताल में मुफ्त में सीटी स्कैन होता है। निजी सेंटरों पर सीटी स्कैन कराने में ज्यादा रकम देना पड़ता है। वहीं अगर मरीज जिला अस्पताल में आते हैं तो यह सुविधा मुफ्त में मिल जाएगी। शास्त्री नगर के अशोक ने बताया कि सर्दी जुकाम होने की वजह से बलगम हो गया था। डाॅक्टर ने सीने का सीटी स्कैन कराने के लिए कहा। जानकारी के अभाव में एक निजी सेंटर पर जांच कराया। जांच के नाम पर चार हजार रुपये देने पड़े। यदि जानकारी रही होती तो मेरे पैसे बच गए होते।
विज्ञापन
पांच माह में 4200 मरीजों का हुआ सीटी स्कैन
जिला संयुक्त अस्पताल में स्थित सीटी स्कैन सेंटर पर पांच माह में 4205 मरीजों ने सीटी स्कैन कराया है। सितंबर में 1096, अक्टूबर में 858, नवंबर 786, दिसंबर में 987, जनवरी 2024 में 17 जनवरी तक 478 मरीजों का सीटी स्कैन किया गया है।

- जलालाबाद सीएचसी पर मृतक के रोते बिलखते परिजन। स्रोत : जागरुक पाठक