फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Crushing disrupted in sugar mill due to technical fault

Maharajganj News: तकनीकी खराबी के चलते चीनी मिल में पेराई बाधित

Mon, 01 Apr 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 01 Apr 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Crushing disrupted in sugar mill due to technical fault
सिसवा बाजार। आईपीएल चीनी मिल में तकनीकी खराबी आने के कारण शुक्रवार से पेराई बाधित है। मिल प्रबंधन ने मरम्मत के बाद मंगलवार से पुनः गन्ना पेराई होने की संभावना व्यक्त की है। इंडियन पोटाश चीनी मिल के सिसवा इकाई की टरबाइन में आई तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार सुबह से मिल में पेराई कार्य बंद हो गया। इससे यार्ड में गन्ना लदी सैकड़ों गाड़ियां खड़ी हो गई, जिससे वजह से गन्ना किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने मौके पर पहुंचकर किसानों के साथ वर्तमान स्थिति पर वार्ता की। उन्होंने कहा कि सिसवा चीनी मिल के मरम्मत का कार्य चल रहा है इंतजार करने या किसानों के सहमति से कहीं और गन्ना का आवंटन करने की बात कहीं जिससे पर किसानों ने इंतजार करने की सहमति दी है। यूनिट हेड आशुतोष अवस्थी ने बताया कि क्षेत्र के किसान धैर्य रखें मंगलवार तक पुनः मिल मरम्मत के बाद पेराई कार्य शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed