फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Crowds of passengers swarmed the bus station; the depot's preparations proved futile.

Maharajganj News: बस स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, धरी रह गईं डिपो की तैयारियां

Fri, 28 Aug 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Crowds of passengers swarmed the bus station; the depot's preparations proved futile.
बस सीट पाने के लिए बच्चों को खिड़की से घुसाते दिखे लोग
विज्ञापन

लोकल रूट पर डिपो से संचालित हो रही हैं 76 बसें
महराजगंज। शासन व प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद रक्षाबंधन पर महराजगंज डिपो की सभी तैयारियां यात्रियों की भीड़ के आगे धराशायी हो गईं। स्टेशन पर यात्रियों का हुजूम इस कदर उमड़ा कि बसों में घुसने के लिए उन्हें धक्का-मुक्की करनी पड़ी। इसके बावजूद सीट नहीं मिली और अधिकतर को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। बस में सीट के लिए लोग अपने बच्चों को खिड़की से घुसाते देखे गए।
जानकारी के अनुसार, परिवहन निगम की तरफ से रक्षाबंधन पर लगातार तीन दिन तक निशुल्क यात्रा के सुविधा की घोषणा की गई है। बृहस्पतिवार से शुरू हुई यह सेवा शनिवार मध्यरात्रि तक जारी रहेगी। पहले ही दिन महराजगंज डिपो पर सुबह-सुबह यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। बस में सीट पाने के लिए लोग पूछताछ केंद्रों से लेकर बैठने के लिए सीट की जद्दोजहद करते देखे गए।
विज्ञापन

महराजगंज डिपो ने पहले से ही अपने चालक और परिचालकों की छुट्टियां रद्द करके बुधवार देर रात से ही बसों को खड़ा करा दिया था। बृहस्पतिवार सुबह एआरएम कार्यालय के बगल में ही हेल्प काउंटर भी यात्रियों की सुविधा के लिए खोल दिए गए हैं। यहां से बसों के रूट और समय के बारे में जानकारी दी जा रही है। हालांकि यात्रियों की भीड़ इतनी अधिक रही कि लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बस में दाखिल होने वाले गेट पर धक्का-मुक्की के हालात थे। हालत यह थी कि सीट पाने के लिए लोग बस की खिड़कियों से अपने बच्चों को अंदर घुसा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर-सोनौली रूट पर 13 और निचलौल रूट पर 12 बसें हो रहीं संचालित
डिपो से मिली जानकारी के मुताबिक सर्वाधिक 13 बसें गोरखपुर व सोनौली रुट पर तो 12 बस निचलौल रूट के लिए भेजी गई। सोनौली रूट पर भेजी गई 13 बस में से आठ रोडवेज फरेंदा तक और पांच बसें फरेंदा-नौतनवा होकर सोनौली तक भेजी गई। परतावल होकर पनियरा रूट पर चार रोडवेज बस तो फरेंदा होकर धानी और बृजमनगंज रूट पर दो-दो बस भेजी गईं। लोकल रूट के अतिरिक्त छह रोडवेज बसे लखनऊ-कानपुर रूट और चार काशी रूट पर संचालित हो रही हैं। डिपो के मुताबिक प्रत्येक लोकल रूट की बसों के तीन-तीन फेरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

वर्जन
लोकल रूट के अलावा बाहरी रूट पर बसों का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। रक्षाबंधन पर शासन के निर्देश पर तीन दिन तक निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है। भीड़ नियंत्रित रहे इसके लिए बस स्टेशन पर अतिरिक्त कर्मी लगाए गए हैं।
-सर्वजीत वर्मा, एआरएम, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed