{"_id":"6ad3e8072d544be98f0a15d0","slug":"crowds-of-devotees-flocked-to-the-puja-pandals-to-catch-a-glimpse-of-the-captivating-form-of-the-goddess-maharajganj-news-c-206-1-mhg1039-187378-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मूर्तियों के पट खुले, पंडालों में उमड़ी श्रद्धा की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मूर्तियों के पट खुले, पंडालों में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
विज्ञापन
महराजगंज। शनिवार को महासप्तमी के दिन जिले के विभिन्न पंडालों में स्थापित मां दुर्गा के प्रतिमा के पट खुल गए। पट खुलते ही शनिवार की देर शाम में महराजगंज शहर से लेकर विभिन्न पूजा पंडालों में मां के मनोहारी रूप के दर्शन करने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई।
शहर के दुर्गा मंदिर, पोस्ट ऑफिस गली, हनुमानगढ़ी चौराहा, मऊपाकड़, सदर कोतवाली के बगल, उद्योग चौराहा, अमरुतिया बाजार, आजादनगर, शिवनगर, इंदिरानगर, सक्सेना नगर में बने पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का शनिवार की देर शाम करीब सात बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां के पट खुले। इसके साथ ही यहां पर मां के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। देर रात तक पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
नेत्र दर्शन के साथ सिसवा दुर्गा पूजा महोत्सव का हुआ आगाज : सिसवा बाजार। क्षेत्र व कस्बे में नवरात्र के महासप्तमी तिथि को मां दुर्गा के दर्शन और नेत्र पूजन के साथ पंडालों के पट खोल दिए गए। और नेत्र दर्शन के साथ सिसवा दुर्गा पूजा महोत्सव आगाज़ हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय कस्बे के विभिन्न पंडालों में शनिवार के सायं पूजा अर्चना के साथ मां अम्बे के पंडालों पट खोल दिए गए। और नेत्र दर्शन के साथ सिसवा दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। बाल दुर्गा पूजा समिति (दूरभाष केंद्र), लोकायन दुर्गा पूजा समिति, राम जानकी मंदिर समिति, रेलवे स्टेशन कंपाउंड,बैंक रोड, फलमंडी, हठ्ठी माता मंदिर, दुर्गा मंदिर, काली मंदिर, शायर माता मंदिर, हनुमान मंदिर, अमरपुरवा, ग़ज़रू टोला, स्टेट चौक, रोडवेज बस स्टैंड, आदिशक्ति दुर्गा पूजा व अखाडा समिति गोपाल नगर, इस्टेट चौक सहित नगर व क्षेत्र के सभी पंडालों के पट खोल दिए गए। जिसके बाद मां जगदम्बा के नेत्र दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया।