{"_id":"6aeba0997478e90a0d0564e2","slug":"crowded-and-sensitive-areas-will-be-monitored-using-drone-cameras-maharajganj-news-c-206-1-go11002-188629-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 2500 स्थानों पर लक्ष्मी उत्सव, ड्रोन से निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 2500 स्थानों पर लक्ष्मी उत्सव, ड्रोन से निगरानी
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में लक्ष्मी उत्सव को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस बार जिले में 2500 से अधिक स्थानों पर लक्ष्मी प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना और भव्य आयोजन किए जाएंगे। भीड़-भाड़ और संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी।
सदर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि लक्ष्मी पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले को कई जोन और सेक्टर में बांटा गया है। सभी थानों को अपने क्षेत्र के आयोजन स्थलों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी भीड़ के बीच मौजूद रहकर गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम ने बताया कि इस बार बड़े पैमाने पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है। महराजगंज नगर, नौतनवा, निचलौल, सिसवा, फरेंदा, घुघली और सोनौली जैसे भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में ड्रोन के जरिये सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान भी ड्रोन से निगरानी होगी। पुलिस कंट्रोल रूम से भी लगातार गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।