फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Crowd seen in temples, worship in the form of Kalratri

Maharajganj News: मंदिरों में दिखी भीड़, कालरात्रि स्वरूप की हुई आराधन

Thu, 10 Oct 2024 03:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Crowd seen in temples, worship in the form of Kalratri
नारियल चुनरी व फूल मालाओं का किया गया चढ़ावा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर विभिन्न देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। माता के कालरात्रि स्वरूप की स्तुति कर सुख समृद्धि की कामना की। फूल मालाओं के अतिरिक्त नारियल चुनरी का चढ़ावा चढ़ाया। कपूर व अगरबत्ती की सुगंध मंदिरों में फैली रही।

निचलौल रोड पर स्थित दुर्गा मंदिर में भक्तों की भीड़ सुबह से लेकर देर शाम तक बनी रहे। श्रद्धालुओं ने जय माता के जयकारे के साथ दर्शन पूजन किया। माता की भक्ति प्राप्त करने के लिए फूल मालाओं से विभिन्न पदार्थों का चढ़ावा चढ़ाया। मऊ पाकड़, हनुमानगढ़ी के निकट स्थित देवी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। आद्रवन लेहड़ा देवी मंदिर में भी पूरे दिन भक्तों की आवाजाही पूरे दिन बनी रही। मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न होने पाए इसके लिए मुस्तैद रहा। भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुरुष व महिला पुलिस की तैनाती रही। बृहस्पतिवार को अष्टमी व नवमी तिथि एक साथ पड़ने के कारण बड़ी संख्या में लेहड़ा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगभग सभी मंदिरों में रहेगी क्योंकि नवमी तिथि पर हवन कार्य भी संपन्न कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed