सुरक्षाकर्मी के बगैर बैलेट बॉक्स ले जाने पर लोगों ने किया हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर मजिस्ट्रेट योगेंद्र त्रिपाठी भी पहुंचे। यहां कुछ प्रत्याशी बात को लेकर हंगामा कर रहे थे कि बैलेट बाॅक्स को पीठासीन अधिकारी देवेंद्र त्रिपाठी बिना किसी सुरक्षा कर्मी के ले जा रहे थे। उनका कहना था कि प्रशासन भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। लोगों की बातें सुनने के बाद कोतवाल और सेक्टर मजिस्ट्रेट ने लोगों को समझाया। तब जाकर मामला शांत हुआ। इसके बाद पीठासीन अधिकारी और कर्मचारी बैलेट बाॅक्स को लेकर पोलिंग पार्टी के साथ रवाना हुए। कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि बेवजह का हंगामा किया जा रहा था। समझा बुझाकर लोगों को शांत करा दिया गया। प्रत्याशी बेबुनियाद आरोप लगा रहे थे। निर्वाचन कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ कराया गया है।