फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Crowd of patients of cold, cold and high fever in district hospital

जिला अस्पताल में सर्दी, जुकाम और तेज बुखार के मरीजों की भीड़

Tue, 14 Sep 2021 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Crowd of patients of cold, cold and high fever in district hospital
जिला अस्पताल में सर्दी, जुकाम और तेज बुखार के मरीजों की भीड़
विज्ञापन

जिला अस्पताल में नौ माह में 487 तेज बुखार के मरीजों का हुआ उपचार
एक जनवरी से अब तक जेई-एईएस वार्ड में एईएस के 48 तो जेई, डेंगू और चिकन गुनिया के आए चार चार मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मौसम में उतार चढ़ाव के कारण जिला अस्पताल में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। तेज बुखार के अलावा सर्दी, खासी और निमोनिया से पीड़ित करीब 25 बच्चे रोजाना अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सक अभिभावकों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
इस समय बच्चों को ज्यादा परेशानी हो रही है। एक जनवरी से अब तक जिला अस्पताल के जेई एईएस वार्ड में तेज बुखार के 487 मरीजों का उपचार हुआ है। वहीं वर्तमान में 9 मरीजों का उपचार चल रहा है। मंगलवार को ओपीडी में मरीजो की भीड़ लगी रही। पर्ची काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष तक लोग खड़े रहे। भीड़ इतनी नहीं की घंटे भर इंतजार के बाद डॉक्टर के पास जाने का मौका मिला। यहीं हाल में पैथालॉजी में जांच के लिए रहा।
विज्ञापन

इस दिनो ओपीडी में मरीजों का दबाव बढ़ा है। प्रत्येक दिन एक डॉक्टर के पास 10 से 15 मरीज प्रतिदिन सर्दी, खांसी, बुखार वाले जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। यहीं नहीं वर्तमान समय में ईटीसी और जेई एईएस वार्ड को मिलाकर कुल 28 मरीज भर्ती हैं, जिसमें तेज बुखार के 9, एईएस के एक और अन्य बीमारियों के कुल 18 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं एक जनवरी से अब तक के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो जेई एईएस वार्ड में 48 एईएस के मरीजों का उपचार हुआ है। जिसमें 4 जेई, 4 डेंगू, 4 चिकनगुनिया के अलावा 487 तेज बुखार के मरीजों का उपचार हुआ है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में अपने बच्चे को दिखाने आए राकेश ने कहा कि बच्चे को पहले हल्का बुखार हुआ तो नजदीक के डॉक्टर को दिखाया, लेकिन ठीक न होने पर उसे जिला अस्पताल में लाए हैं। उन्होंने बताया कि इस समय बच्चों में ज्यादातर तेज बुखार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों में तेज बुखार के अलावा सर्दी खासी निमोनियां के केस बढ़ गए हैं। रोजाना करीब 25 से 30 मरीज इस बीमारी के आ रहे हैं। बच्चों को वायरल फीवर, तेज बुखार, सर्दी खासी से बचाव के लिए सतर्क रहने की जरूरत है।

डॉ. रंजन मिश्रा, बाल रोग विशेषज्ञ
जिला अस्पताल की ओपीडी में सभी डॉक्टरों को समय से बैठने का निर्देश दिया गया है। जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों का समय से उपचार हो सके। ईटीसी व जेई एईएस वार्ड में 28 मरीज भर्ती हैं। इसमें तेज बुखार के 9, एईएस के 1 व 18 मरीज अन्य बीमारी के मरीज भर्ती हैं। सभी का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है।
डॉ. एके राय, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed