फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Crowd of passengers increased at the railway station to go to Khichdi fair.

Maharajganj News: खिचड़ी मेले में जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ी भीड़

Mon, 13 Jan 2025 09:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 13 Jan 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
Crowd of passengers increased at the railway station to go to Khichdi fair.
नौतनवा। मकर संक्रांति के अवसर पर गोरखपुर गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नौतनवा रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ी। ट्रेन आते ही यात्री ट्रेन में चढ़ने के लिए दौड़ पड़े। नौतनवा रेलवे स्टेशन पर सोमवार की शाम खिचड़ी मेला जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ जुट गई, जिसमें अधिकतर यात्री नेपाल के थे जो गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने जा रहे थे। शाम 5:15 बजे ट्रेन जैसे ही नौतनवा रेलवे स्टेशन पर पहुंची यात्री सीट लेने की होड़ में दौड़ पड़े और ट्रेन में धक्का मुक्की करते हुए किसी तरह से चढ़े। गोरखपुर गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने के लिए आसपास के गांवों के अलावा भारी संख्या में नेपाल के श्रद्धालु जाते है। स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने बताया कि खिचड़ी मेला में जाने के लिए यात्रियों की संख्या बढ़ है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed