{"_id":"66ba29e23806fa06720196ce","slug":"crowd-of-devotees-gathered-in-ancient-shiv-temple-kathara-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-128914-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्राचीन शिव मंदिर कटहरा में भक्तों की लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्राचीन शिव मंदिर कटहरा में भक्तों की लगी भीड़
Mon, 12 Aug 2024 08:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 12 Aug 2024 08:57 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सावन महीने के चौथे सोमवार को जिले के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयघोष के बीच जलाभिषेक किया। घर में सुख-समृद्धि की कामना की।
सोमवार को भोर में चार बजे से ही शहर के सिंचाई कालोनी शिव मंदिर, कटहरा के प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालु उमड़ पड़े। हर-हर महादेव, बोल बम व ॐ नम: शिवाय के जयघोष के बीच महादेव को जलाभिषेक किया। बेलपत्र, पुष्प, भांग, धतूर, पुष्प चढ़ाए। भीड़ को देखते हुए प्रशासन के तरफ से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचने वाले कांवरिया संघ लोग विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
गेरुआ परिधान व बोल बम के नारों के साथ कांवड़ियासंघ नेपाल राष्ट्र के नवलपरासी जिले के त्रिवेणी धाम पहुंचकर नारायणी नदी से जल लाकर सोमवार भोर में ही जलाभिषेक किया।मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार, सावन के चौथे सोमवार को हरखोडा स्थित झारखंड़ी शिव मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर मधुबनी और बड़हरामीर स्थित बउरहवा बाबा शिव मंदिर में भगवान शंकर के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी। हरखोड़ा के ग्राम प्रधान कमलेश गुप्ता ने बताया झारखंड़ी शिव मंदिर का इतिहास बहुत पुराना है यहां पर मांगी हुई मुरादें झारखंड़ी महाराज पूरी करते हैं।
विज्ञापन
ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार, शिव मंदिर ईटहियां में सावन माह के चौथे सोमवार को भगवान शंकर को जल चढाने के लिए शिव भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बाबा भोलेनाथ को जल चढाने के लिए महराजगंज, परतावल, फरेंदा, नौतनवा, सोनौली, गोरखपुर, बस्ती, परसामलिक, बरगदवा, ठूठीबारी समेत पड़ोसी देश नेपाल के नवलपरासी, दाउन्ने, बर्दघाट, चोरमारा, त्रिवेणी, सूर्यपुरा से लोग पहुंचे। मंदिर के पुजारी ध्यान गिरी ने बताया की सच्चे मन से मांगी मुराद जरूरी पूरी होती है। डीएम अनुनय झा इटहियांं मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से वेद मंत्रों के उच्चारण से जलाभिषेक किया। इस दौरान मेला प्रभारी योगेन्द्र कुमार से मेले की जानकारी ली।