{"_id":"60a3f1718ebc3e139f531fd0","slug":"crowd-in-the-market-during-the-discount-maharajganj-news-gkp395019398","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूट के दौरान बाजार में उमड़ रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूट के दौरान बाजार में उमड़ रही भीड़
विज्ञापन
छूट के दौरान बाजार में उमड़ रही भीड़
महराजगंज। एक तरफ कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए तमाम कवायद हो रहे हैं, वहीं कोरोना कर्फ्यू अवधि में छूट के दौरान नगरीय क्षेत्रों में अनावश्यक भीड़ हो रही है। आमजन की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने आवश्यक वस्तुओं के दुकानों को सुबह व शाम खोलने की ढील दी है। ऐसे में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ रही है।
मंगलवार को सक्सेना चौक से लेकर कालेज रोड समेत अन्य स्थानों पर काफी चहल-पहल रही। पुलिस भी लोगों से पूछताछ कर चेतावनी देकर छोड़ दे रही है। अनावश्यक घूमने वाले 35 लोगों का चालान किया गया। शहर के अलावा सीमावर्ती क्षेत्र सोनौली, ठूठीबारी, झुलनीपुर, लक्ष्मीपुर में सन्नाटा पसरा रहा। इन क्षेत्रों में अधिकांश दुकानें बंद रहीं। बहुत कम लोग इधर-उधर जाते दिखे। वहीं सुरक्षा कर्मी सीमा की निगरानी में लगे हैं। फरेंदा, निचलौल, घुघली, पनियरा, धानी, चौक बाजार समेत अन्य क्षेत्रों में चहल-पहल रही। सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि विपरीत समय में हालात से निपटने के लिए सभी को सहयोग करना होगा। स्वयं, परिवार व समाज की सुरक्षा के लिए निर्देशों का अनुपालन करना होगा।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार कोरोना कर्फ्यू के बीच आवश्यक सामग्रियों की खरीदारी के लिए मिली छूट के दौरान बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही है। दुकानों के साथ ही बैंकों पर भी शारीरिक दूरी एवं कोविड प्रोटोकाल का पालन होता नहीं दिखा। दोपहर में पूरे शहर में सन्नाटा पसर गया। इस दौरान पुलिस विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर बेवजह सड़कों पर निकले लोगों से पूछताछ करती नजर आई। कई लोगों के वाहनों का चालान कर जुर्माना वसूला गया।