फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Crowd gathered in buses...sisters traveled amidst hardships

Maharajganj News: बसों में उमड़ी भीड़...दुश्वारियों के बीच बहनों ने की यात्रा

Sun, 10 Aug 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 10 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in buses...sisters traveled amidst hardships
रोडवेज परिसर में बस के चढ़ने के लिए धक्का मुक्की करते यात्री।
महराजगंज। रक्षाबंधन पर बहनों को मुफ्त यात्रा की सौगात तो दी गई, लेकिन व्यवस्था बदहाल नजर आई। बसों में भीड़ अधिक होने के कारण आने-जाने में असुविधा हुई। दुश्वारियों के बीच बहनों ने यात्रा पूरी की।
विज्ञापन

वहीं कुछ तो बस नहीं मिलने से रकम खर्च कर सफर की। शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक स्टेशन पर भीड़ लगी रही।
शनिवार को स्टेशन परिसर में ज्ञानती देवी बदहाल व्यवस्था पर नाराज दिखीं। उन्होंने बताया कि सरकार ने तो व्यवस्था ठीक की है, लेकिन जिम्मेदार इसे ठीक ढंग से संचालित करने में लापरवाही करते हैं।
विज्ञापन

वह फरेंदा भाई को राखी बांधने जा रहीं थी। उनके साथ दो बच्चे भी थे। परिसर में बहादुर मिले। वह पत्नी चंदनी को स्टेशन छोड़ने आए थे। भीड़ देखकर किनारे बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो बस तो छोड़ दिया, अब तीसरी बस आई है। इसमें बैठने के लिए जगह बनानी पड़ेगी।
बस रुकते ही वह तेजी से आगे बढ़े और खिड़की से झोला सीट पर रख दिए। इसके बाद भीड़ में उनकी पत्नी को बस में चढ़ना दुश्वार हो गया। किसी तरह से वह बस के अंदर दाखिल हुईं तो उन्होंने राहत की सांस ली। भीड़ में एक दिव्यांग युवती भी नजर आई।
लोगों ने भीड़ को किनारे करते हुए उसे अंदर जाने दिया। ऐसी तस्वीर दिन भर स्टेशन पर दिखती रही। लोकल रूटों पर दावे बेदम नजर आए।
बहनों को टेंपो टैक्सी से सफर करना पड़ा। उधर, स्टेशन पर भीड़ के कारण सड़क पर रूक-रूककर जाम लगता रहा। इस बीच यातायात पुलिस को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed