फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   crowd during covid vaccination

टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर धक्कामुक्की

Sat, 24 Jul 2021 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
crowd during covid vaccination
महिला अस्पताल में कोविड टीका लगवाने के लिए लगी भीड़।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर धक्कामुक्की
विज्ञापन

- जिले में 10,187 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को सिसवा सीएचसी पर टीका लगवाने के लोगों ने धक्कामुक्की की। जिससे सुरक्षा कर्मियों को व्यवस्था संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। महिला अस्पताल से जिले के सभी सीएचसी एवं पीएचसी पर यही हाल रहा। जिले में 10,187 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।
महिला अस्पताल में शनिवार को लोगों की लंबी कतार लगी रही। उमस भरी गर्मी में लोगों को काफी परेशानी हुई। महेश, रत्नेश, आदित्य श्याम विहारी ने बताया कि सुबह आने के बाद दोपहर तक टीका लगा। धक्कामुक्की में कई लोगों का आधार कार्ड गिर गया, जिससे काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

सिसवा प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी पर टीका लगवाने के लिए अधिक संख्या में लोग पहुंच गए। बैरियर लगाकर भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। शनिवार को सात सौ पचास वैक्सीन लगने के कारण बहुत लोगों को वापस होना पड़ा। बार-बार भीड़ में धक्का मुक्की हो रही थी। जिससे संभालने में सुरक्षा कर्मियों को परेशानी हो रही थी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ईश्वरचंद विद्यासागर ने कहा कि विभाग द्वारा जितना वैक्सीन वैक्सीन उपलब्ध कराया जा रहा है। उस हिसाब से लोगों को टीका लग रहा है। चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार न्यू पीएचसी परिसर में लोगों को टीका लगाया गया। लोग कतारबद्ध हो कड़ी धूप में खड़े रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को काबू में लिया। डॉ. रामस्वरूप सिंह ने बताया कि शनिवार को टीकाकरण के लिए कुल चार सौ पचास डोज आया था, उसे लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे विधायक
फरेंदा। ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र के लोगों का कोरोनारोधी टीकाकरण की हालत जानने के लिए विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने क्षेत्र के टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी, कस्बे का पुराना अस्पताल व दुर्गा मंदिर पर बनाये गए केंद्रों पर पहुंच कर लोगों के परेशानी को जाना। कतार में खड़े लोगों में मास्क का वितरण किया गया।

जिले में कोई पॉजिटिव नहीं मिला
महराजगंज। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या घट रही है। शनिवार को जिले में कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। जबकि 1507 सैंपल जांच के लिए भेजा गया। अब तक जिले में 12374 केस सामने आ चुका है। जिसमें सक्रिय केस 8 है। मरने वालों की संख्या 136 है। स्वस्थ होने वालों की संख्या 12236 है। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed