{"_id":"6ae657ce50422b174b09989c","slug":"crores-spent-on-development-in-belbhariya-yet-waterlogging-on-the-road-maharajganj-news-c-206-1-mhg1036-188300-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: करोड़ों खर्च के बाद भी सड़क पर जलभराव, पानी के बीच से गुजर रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: करोड़ों खर्च के बाद भी सड़क पर जलभराव, पानी के बीच से गुजर रहे ग्रामीण
विज्ञापन
चिउटहां। विकासखंड सिसवा के ग्राम सभा बेलभरिया में विकास कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। गांव में सड़क पर पानी जमा होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
पुरुषोत्तम पांडेय, सागर दुबे ने कहा कि कैलाश यादव के घर से बेलास यादव के घर तक सड़क पर पानी जमा है। सड़क के बीचों-बीच हॉर्स पाइप डालकर ऊपर से भट्ठे की रबिश गिरा दी गई है। इससे पानी की निकासी बंद हो गई है और सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वहीं गांव के पदुम दुबे, राजन बाबा, कैलाश यादव और बेलास यादव के घर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों को मजबूरी में जमा पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इसके बावजूद जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क की मरम्मत कराने और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कर जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में सिसवा के खंड विकास अधिकारी अर्जुन चौधरी ने बताया कि उन्हें समस्या की जानकारी नहीं है। यदि ऐसी स्थिति है तो जल्द-से-जल्द जलनिकासी की समस्या दूर कर सड़क पर जमा पानी हटवाया जाएगा।