फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Crocodile found on Chhath Ghat

छठ घाट पर निकला मगरमच्छ

Sun, 30 Oct 2022 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Crocodile found on Chhath Ghat
छठ घाट पर निकला मगरमच्छ
विज्ञापन

ठूठीबारी। चंदन नदी छठ घाट पर मगरमच्छ दिखाई देने से लोग भयभीत हो गए। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने नदी में जाल बिछाकर छठ घाट को सुरक्षित किया। रविवार दोपहर ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के चंदन नदी छठ घाट पर एक मगरमच्छ निकलने से अफरा तफरी का माहौल बन गया।
ग्राम प्रधान अजय कुमार ने इसकी जानकारी वन विभाग व क्षेत्राधिकारी निचलौल को दी। सूचना पर पहुंचे सीओ निचलौल सूर्यबली मौर्य, कोतवाल जेपी सिंह यादव व वन विभाग निचलौल रेंजर नृपेंद्र चतुर्वेदी, फारेस्टर कलाम मोहम्मद, मारकंडेय मिश्रा ने छठ घाट पर मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन

रेंजर ने बताया कि चंदन नदी में पानी का बहाव होने के कारण मगरमच्छ को तत्काल पकड़ पाना मुश्किल है। नदी के किनारे जाल बिछा दिया गया है जिससे व्रती महिलाएं बिना किसी डर के अपनी उपासना पूरी कर सकें। खतरे की कोई आशंका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed