फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Critical care unit building is ready, high level facilities will be available

Maharajganj News: क्रिटिकल केयर यूनिट का भवन तैयार, मिलेंगी उच्च स्तरीय सुविधाएं

Tue, 11 Mar 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 11 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Critical care unit building is ready, high level facilities will be available
महराजगंज। जिला अस्पताल परिसर में क्रिटिकल केयर यूनिट का भवन बन चुका है। वर्तमान में इसमें रंगाई-पुताई समेत अन्य काम तेजी से किए जा रहे हैं। यह यूनिट तीन माह में तैयार हो जाएगी। इसके बाद इसे कार्यदायी संस्था इसे जिला अस्पताल को हैंडओवर कर देगी। इसके बाद यूनिट का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण में 16 करोड़ 9 लाख 88 हजार रुपये खर्च होंगे। जिला अस्पताल में स्थित क्रिटिकल केयर यूनिट का भवन चार हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनाया गया है। इसमें तीन भवन शामिल हैं। यह पूरी तरह से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी।
विज्ञापन

इससे मरीजों को उच्च-स्तरीय चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी। इसमें कुल 50 बेड की व्यवस्था की गई है। इससे गंभीर रूप से बीमार मरीजों को तुरंत उपचार मिल सकेगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि क्रिटिकल केयर यूनिट में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की टीम के साथ संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण लगाए जाएंगे। इससे मरीजों को बेहतरीन इलाज मिल सकेगा। क्रिटिकल केयर यूनिट में आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। यूनिट के संचालन प्रारंभ होने से जिले के मरीजों को बेहतरीन आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।

एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिला अस्पताल में निर्माणधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का भवन बनकर तैयार हो गया है। इसमें कुछ जरूरी काम कराएं जा रहे हैं। संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्माणाधीन कार्य में तेजी लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed