{"_id":"5b216beb4f1c1bf56e8b7d71","slug":"youth-angry-with-comments-against-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी से गुस्साए युवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी से गुस्साए युवा
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी से गुस्साए युवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाते हुए युवाओं ने बुधवार को कोतवाली के सामने प्रदर्शन कर आरोपी पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि आरोपी पर कार्रवाई नहीं की गई तो बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कोतवाल को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
अशोक नगर मोहल्ले के रहने वाले श्याम कश्यप के नेतृत्व में मोहल्ले के तमाम युवा कोतवाली पहुंचे और नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। यहां सभी ने कोतवाली गेट पर प्रदर्शन करने के बाद कोतवाल को ज्ञापन सौंपकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। युवाओं ने कहा कि सोशल मीडिया में पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए टिप्पणी की गई है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने वाले युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान अमित कुमार यादव, नितेश मणि त्रिपाठी, श्याम यादव, कृष्ण कश्यप, राहुल त्रिपाठी, सूरज यादव, सुनील कुमार, मदन यादव, अमित सहानी, राजेश कुमार, टीपू मिश्रा, प्रांजल जायसवाल आदि मौजूद रहे। कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि आरोपों की जांच कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।