{"_id":"6a91aa077ebca4f97909dd90","slug":"fgds-grnoida-news-c-1-noi1095-4661626-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: टेलीग्राम पर ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर 15 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: टेलीग्राम पर ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर 15 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-112 क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति से टेलीग्राम के माध्यम से ऑनलाइन निवेश कराने के नाम पर करीब 15 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। आरोपी ने निवेश में अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर पीड़ित से अलग-अलग माध्यमों से रकम ट्रांसफर करा ली। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-113 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक सोसाइटी निवासी संदीप कुमार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिसंबर 2025 में एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे टेलीग्राम के जरिये संपर्क किया था। आरोपी ने उन्हें ऑनलाइन निवेश में अच्छे मुनाफे का झांसा देकर निवेश के नाम पर उनसे ऑनलाइन माध्यम से रकम ट्रांसफर कराई। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी के कहने पर उन्होंने यूपीआई समेत अन्य ऑनलाइन माध्यमों से करीब 15 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम देने के बाद जब उन्हें निवेश से संबंधित कोई लाभ या अपेक्षित रकम वापस नहीं मिली तो उन्हें ठगी का शक हुआ। सेक्टर-113 थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच नोएडा पुलिस की आईटी सेल को सौंपी गई है।