{"_id":"6a91a8a5b16e356e46088ba4","slug":"body-of-a-young-man-found-in-a-rainwater-filled-pit-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-152497-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बारिश के पानी से भरे गड्ढे में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बारिश के पानी से भरे गड्ढे में मिला युवक का शव
विज्ञापन
-मुखर्जी नगर इलाके की घटना, नशे का आदी था युवक, नहाने के दौरान डूबने की आशंका, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुखर्जी नगर के दशहरा ग्राउंड में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में एक युवक का शव मिला है। शिनाख्त 35 साल के दीपक के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को पुलिस को दशहरा ग्राउंड में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली।
हकीकत नगर में भी मिला अज्ञात शव
हकीकत नगर के रिंग रोड के फुटपाथ पर करीब 55 साल के एक व्यक्ति का शव मिला। शुरुआती तौर पर उसके भिखारी होने की आशंका है। शव के पास एक बैग मिला, जिसमें कुछ दस्तावेज और मोबाइल फोन मिला है। पुलिस इनकी जांच कर मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।