फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   youngman dead in dubai

दुबई में खुडूरी के युवक की मौत

Wed, 28 Dec 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 28 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
youngman dead in dubai
शव आया
सिसवा बाजार। दुबई में कमाने गए कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खुडूरी निवासी युवक की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मंगलवार की सुबह जब परिवार वालों को घटना की जानकारी मिली तो पूरे घर में कोहराम मच गया। वह अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था।
विज्ञापन


पारिवारिक स्थिति ठीक न होने के कारण रंजीत अपने रिश्तेदार व मित्रों से उधार के पैसे लेकर डेढ़ वर्ष पूर्व कमाने के उद्देश्य से दुबई गए थे। वहां पहुंच रंजीत ने काम शुरू कर दिया और धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हुई तो रंजीत ने पहले घर पर पैसे भेज अपने कर्ज को चुकता किया।
विज्ञापन


इसके बाद वह हर महीने घर खर्च के लिए पैसे भेजता रहता था। इसी बीच मंगलवार को उनके घर सुबह फोन पर यह सूचना मिली कि रंजीत की हृदय गति रुकने के कारण मौत हो गई है। इसके बाद पूरे घर में कोहराम मच गया। रंजीत की पत्नी व दो मासूम बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। रंजीत के शव को वापस भारत मंगवाने के लिए घर वाले प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed