फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   young man dead due to current

पंजाब कमाने गए युवक की करंट लगने से मौत

Thu, 14 Jul 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Jul 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
young man dead due to current
युवक की मौत की खबर पर रोते-बिलखते परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा/बृजमनगंज। अप्रैल में पंजाब कमाने गए युवक की मंगलवार की रात करंट से मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार को देर रात घर शव आने की उम्मीद है। बृजमनगंज क्षेत्र के महुलानी के खुशिहालजोत निवासी रामवेलास अपने बड़े भाई रामनाथ के साथ अप्रैल माह में इंटर की परीक्षा देने के बाद पंजाब कमाने चला गया।
विज्ञापन


वह वहां पर छोला-भठूरा की दुकान पर मजदूरी का काम करता था। मंगलवार की रात दुकान से काम करने के बाद अपने कमरे पर आया । जहां पर पानी चलाने के लिए टिल्लू पंप का बटन दबाया। तभी करंट लग गया। वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की सूचना बडे़ भाई रामनाथ को मिलते ही वह अस्पताल में भर्ती कराए। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बड़े भाई रामनाथ ने भाई रामवेलास के मौत की सूचना घर पर दिया तो घर पर कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने बताया कि बड़ा भाई शव को लेकर देर रात तक घर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed