{"_id":"5824c0104f1c1b067fb3a7b6","slug":"young-man-committed-suicide-due-to-poverty","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी में युवक ने जानदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्थिक तंगी में युवक ने जानदी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
फंदे से लटक कर जान देने के बाद रोते बिलखते परिवारीजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठूठीबारी। आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने छत की कुंडी में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
गुरुवार सुबह कस्बे के वार्ड नं 5 डॉ शमसुद्दीन गली निवासी दामोदर उर्फ कोकाने का शव उसके ही घर में छत की कुंडी से लटका देख लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
उसके दरवाजे पर लगी बांस की चचरी से लोगों ने देखा की दामोदर घर की कुंडी में लटका पड़ा है। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। कोतवाल विक्रम वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मुहल्ले के लोगों के मुताबिक, दामोदर ने दो शादियां की थी। पहली बीवी से एक लड़का व दो लड़कियां हैं। 2003 में पहली बीवी की मृत्यु हो गई। 2006 में उसने दूसरी शादी की। दूसरी पत्नी भी हमेशा बीमार रहती थी। पत्नी के इलाज में दामोदर की आर्थिक स्थिति डंवाडोल हो गई।
विज्ञापन
उसने शराब पीनी शुरू कर दी थी। इसको लेकर पति पत्नी में हमेशा झगड़े होते थे। पड़ोसी भी उनके लड़ाई-झगड़े से तंग रहते थे। 2009 में दूसरी बीवी की भी मौत हो गई थी। इसके बाद दामोदर शराब के नशे में डूबता गया। बच्चे भी परेशान होकर अपने बुआ के घर चले गए। घटना के समय कोई भी घर पर नहीं था। पहुंचे परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।