{"_id":"579cfc9f4f1c1bdd4121e5f3","slug":"withdrawn-money-with-forgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाता दिया न कोड, निकल गई रकम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाता दिया न कोड, निकल गई रकम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा। पंजाब नेशनल बैंक फरेंदा के शिक्षिका के खाते से दो बार में 43753 रुपये निकल गए। वह भी बिना एटीएम कार्ड और कोड बताए। मोबाइल पर रकम निकासी की सूचना मिलने से परेशान शिक्षिका बैंक पहुंची। पता चला कि इस रकम से हवाई जहाज का टिकट बुक किया गया है। एसपी के हस्तक्षेप के बाद फरेंदा पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
आनंदनगर कस्बे के काश्मीरी बिल्डिंग निवासी शिक्षिका यशोधरा यादव ने एसपी को पत्र देकर कहा कि पंजाब नेशनल बैंक फरेंदा शाखा में उसका खाता है। 25 जुलाई को शाम 5:41 पर 25216 और 18537 रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर सूचना मिलते ही बैंक पहुंची। काफी प्रयास के बाद पता चला कि इस रकम से दिल्ली से सुमन राय नामक महिला ने एयर टिकट बुक कराया है।
उसकी सूचना थाने पर दी। बैंक का डिटेल देने के बाद भी मुकदमा दर्ज करने में फरेंदा पुलिस हीलाहवाली करती रही। थक-हार कर शिक्षिका पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची। एसपी के आदेश के बाद फरेंदा पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया। इस संबंध में पीएनबी के शाखा प्रबंधक पीके राय ने बताया कि खाताधारक के नंबर दिए बिना रकम खाते से नहीं निकाली जा सकती है। खाताधारक को बैंक का डिटेल दे दिया गया है। इंस्पेक्टर संपूर्णानंद तिवारी ने बताया कि पीड़ित शिक्षिका की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।