{"_id":"58825f444f1c1b701beff302","slug":"wine-recover-in-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी के छापे में देसी और नेपाली शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आबकारी के छापे में देसी और नेपाली शराब बरामद
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sat, 21 Jan 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
छापेमारी कर लहन नष्ट करती पुलिस व आबकारी की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा। आगामी विधान सभा के चुनाव को देखते हुए आबकारी विभाग की कार्रवाई के अभियान में शुक्रवार को बृजमनगंज सहित कई जगहो पर छापेमारी कर 45 लीटर कच्ची शराब व 40 शीशी नेपाली शराब बरामद करके सात लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की।
आबकारी इंस्पेक्टर बसंत प्रसाद के नेतृत्व में बृजमनगंज क्षेत्र के चिरैयाकोट में राजमती, भुअर के पास से 10 लीटर, इंदरजोत निवासी रूबी के पास 15 लीटर, महमूदपुर के मोती के पास 10 लीटर, राकेश के पास 10 लीटर और गुजराती के पास से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। रायपुर पांडेय उर्फ रमवापुर में छापेमारी के दौरान किरन के पास से 40 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई।
इंस्पेक्टर बसंत प्रसाद ने बताया कि चुनाव में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए सभी धंधेबाजों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई। टीम में गेना सिंह, दरोगा यादव, अरविंद त्रिपाठी, बृजगोपाल यादव व अनिल गौतम आदि रहे।