फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   wine making apparatus siezed

छापे में कच्ची शराब के उपकरण जब्त

Wed, 11 Jan 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 11 Jan 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
wine making apparatus siezed
फरेन्दा क्षेत्र में पोखरे के किनारे कच्ची शराब भट्ठी तोड़ी गई। - फोटो : अमर उजाला
आनंदनगर। जंगल से लकड़ियां काटने की सूचना पर वन-विभाग की छापेमारी में ताल के किनारे शराब बनाने के उपकरण और भट्ठियां व जंगल से काटकर लाई लकड़ी पकड़ी गई। सूत्रों के मुताबिक फरेंदा सर्कल के परगापुर ताल के किनारे बड़े मात्रा में कच्ची शराब बनाने का कारोबार चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब भी कोई चुनाव समीप आता है तो कच्ची शराब की मांग बढ़ जाती है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद कच्ची शराब कारोबारी दिन-रात एक कर शराब बनाने में लगे हैं। जंगल से पेड़ काट कर शराब बनाने के लिए जलौनी लाई जाने की खबर पर वन क्षेत्राधिकारी लक्ष्मण सिंह यादव ने छापेपारी की। इस दौरान काफी मात्रा में जलौनी लकड़ी तथा साखू जामुन के बोटे मौके से बरामद किए गए। वहीं वन विभाग की टीम को आते देख कच्ची शराब के कारोबारी मौके से भाग गए।
विज्ञापन


वनविभाग की टीम ने लकड़ी बरामद कर ली। वहीं क्षेत्राधिकारी फरेंदा ने कहा कि पुलिस और आबकारी विभाग नजर रखे तो शराब बनाने वाले वनों का नुकसान नहीं कर पाते। आबकारी इंस्पेक्टर बसंत प्रसाद ने बताया कि समय-समय पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि परगापुर ताल के किनारे कच्ची शराब बनाते हैं और पाउच बनाकर ताल के अंदर प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed