फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   went in fair, found dead

सपरिवार मेला देखने गया था, नदी में शव मिला

Fri, 14 Oct 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 14 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
went in fair, found dead
river
सोनौली।  घर से अपनी पत्नी और बच्चे को लेकर नौतनवा मेला देखने निकले युवक का शव सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीनगर के टोला खजुरिया के पास रोहिन नदी में पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह मृतक के पिता रामजीत ने सोनौली के कोतवाल सोनकर बाबू को सूचना दी कि बुधवार की देर शाम से गायब संतोष कुमार (35) की लाश रोहिन नदी में उतराई है। सूचना पर कोतवाल दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकलवाया। जांच में उसके शरीर पर किसी तरह के चोट के कोई निशान नहीं पाए गए।
विज्ञापन


बताया गया है कि मृतक संतोष पुत्र रामजीत नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खैरटवा का निवासी है। उसने दो शादी कर रखी है। बुधवार को दूसरी पत्नी को साथ लेकर मेला देखने निकला और रात में पत्नी को एक मित्र के घर छोड़ कर थोड़ी देर में वापस लौटने की बात कह कर चला गया। लेकिन देर रात नहीं लौटा तो पत्नी सुबह घर गई और परिजनों को इसकी जानकारी दी। काफी तलाश के बाद नदी में उसका शव उतराने की सूचना मिली। इस संबंध में कोतवाल सोनौली सोनकर बाबू ने बताया कि रोहिन नदी में लाश मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed