फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   warned to settle cases

पंद्रह दिन में शिकायतों के निस्तारण की हिदायत

Thu, 08 Dec 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 08 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
warned to settle cases
तहसील दिवस में शिकायत सुनते डीएम व एसपी। - फोटो : अमर उजाला
नौतनवा। जिला स्तरीय तहसील दिवस में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर पंद्रह दिनों के अंदर शिकायतों के निस्तारण की हिदायत दी। यहां 168 मामले दर्ज किए गए। चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। 
विज्ञापन


डीएम ने निस्तारित को तहसील भेजकर वेबसाइट पर अपलोड कराने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि तहसील दिवस की शिकायतों का मुख्यमंत्री कार्यालय से भी अनुश्रवण किया जा रहा है। पिछले दिनों एकीकृत शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की निस्तारित शिकायतों की शासन स्तर पर समीक्षा की गई तथा जिलों को श्रेणी प्रदान की गई। कहा कि ऑनलाइन दर्ज निस्तारण रिपोर्ट की समीक्षा शासन स्तर पर की जाती है। उन्होंने कहा कि निस्तारण में डिफाल्टर पाए जाने पर शासन स्तर से ही कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार तथा सीएमओ डा परवेज लारी ने भी लोगों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को निस्तारण का निर्देश दिया। संचालन एसडीएम आलोक कुमार ने किया। डीडी कृषि एचएन सिंह, डीडीओ राधेश्याम, डिप्टी आरएमओ अजीत त्रिपाठी, डीएसओ अमित त्रिपाठी, कृषि अधिकारी मोजम्मिल, डा. अवधेश यादव, एक्सईएन आरईडी रामनाथ सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed