{"_id":"581cd66e4f1c1b903b435946","slug":"warned-of-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल्ट्री फार्म रोकें नहीं तो अंदोलन करेंगे गांव वाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोल्ट्री फार्म रोकें नहीं तो अंदोलन करेंगे गांव वाले
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
पोल्ट्री फार्म रोकने को जिला पंचायत सदस्य ने एसडीएम को ज्ञापन दिया।
- फोटो : अमर उजाला
फरेंदा। बंजरहा सोनबरसा में मुर्गी फार्म के अवैध निर्माण की मांग को लेकर गांव के एक दर्जन लोग एसडीएम को ज्ञापन देकर निर्माण को तत्काल बंद कराने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर निर्माण नहीं रुकता है तो गांव के लोगों के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
बृजमनगंज क्षेत्र के बंजरहा सोनबरसा के अनिल पटेल, मुकेश, रिजवान अहमद, अखिलेश चौहान, मोनू, रामनिवास आदि ने हियुवा के जिलामंत्री व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी के नाम ज्ञापन तहसीलदार को दिया।
कहा कि बंजरहा सोनबरसा के रामचौरा गांव के सटे सुबराती,अब्दुल सलाम गांव के ईंट भट्ठे के पास बड़े पोल्ट्री फार्म का निर्माण करा रहे हैं। इसको लेकर गांव के लोगों में नाराजगी है। जबकि पांच वर्ष पहले से मौजूद पोल्ट्री फार्म से संक्रामक बीमारी बर्ड फ्लू, स्वाइन फ्लू तथा चिकनगुनिया फैलने की आशंका है। उन्होंने पोल्ट्री फार्म के निर्माण को तत्काल बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शर्मा ने कहा कि अगर निर्माण बंद नहीं हुआ तो हियुवा के कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रशासन को निर्माण कार्य बंद कराने के लिए 9 नवंबर तक का मौका दिया है।